मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

,जिंदगी की शरूवात

।।माँ के गर्भ  से लेकर ,जिंदगी की शरूवात अथार्त जिंदगी की यात्रा खत्म होने तक भगवान कैसे मिलते हैं और साथ रहते हैं , प्रत्येक स्थिति में वर्णन।।

1.माँ के गर्भ में बच्चा 9 महीने तक उल्टे सिर तपस्या करता है और उसे अपना पुराना जन्म याद रहता है और वह अपने नए जन्म को भगवान के नाम के कीर्तन ओर भजन के लिए मांगता है।।
2. गर्भ से बच्चा मांगता है ,की जब में संसार मे अपनी यात्रा करूँगा तो भगवान आपका भजन ओर कीर्तन से इस यात्रा को सम्पात करूँगा।।
3. लेकिन जैसे ही माँ के गर्भ से बाहर आता है , वह इसलिए रोटा है कि भगवान में अपन तेरे वश से बाहर हु, लेकिन तब धर्मराज भगवान को कहते है कि में इस को किसी पीड़ा या धर्म सकंट में डाल कर आपका नाम का सिमरन या जब जब मुनष्य किसी परेशानी में होगा तो आपका भजन ओर सिमरन करेगा।।
4.हर अथवा प्रत्येक स्तिथि में मनुष्य को ये हमेशा याद रहेगा कि भगवान के भजन के बिना मुक्ति या कष्ट खत्म नई होगा।
5.भगवान ने दो हाथ दिए दान करने के लिए। दो पैर दिए तीर्थो पर घूमने के लिए। दो आँख दी ,संत का दर्शन करने के लिए। दो कान दिए ,भगवान का भजन ओर कीतर्न सुनने के लिए। जीभ दी भगवान के लिए गीत और भजन गाने के लिये।
6.कवि देख देख दुनिया का हाल रोये, भगवान ने कवि से कहा  कि जो मनुष्य जैसा कर्म करे वैसा फल पाए, कवि तू किस बात को लेकर रोये।
7.हर वक्त यही प्रार्थना करो कि भगवान में तुम्हे याद रहू या नही लेकिन में तुम्हे याद करता रहू ,आपको अपनी भगति से खुश करता रहू ओर रिझाता रहू।।
8.भक्ति का करने का नियम ,की अपने अंदर के भ्रम को मिटा कर की जाती है।। भगवान को कुछ नही चाइए बस भाव लेकर भगवान पास जाओ और भाव से भक्ति करो।। ये नही की में कुछ लेकर जाऊ तो भगवान खुश होंगे नही , सिर्फ भ्रम मिटा कर भाव से भक्ति काम आएगी प्रभु को मिलने के लिए।।
9.दिखावे की पूजा नही करो,की  हमे सभी मन्त्र आते ह विधि आती है, किताबी कीड़ा नही बनो बस जो लिखा उसी को पढ़ा और कर ली भगति, नही आने उंदर से भक्ति करो भाव से। भगवान से कहो कि हम कुछ नही जानते , विधि ,पूजा की विधि बस इतना कह कर अपने आप भगवान अपनी राह पर ले जाएगा और पता ही नही लगेगा।।
10.भगवान पर सब छोड़ दो , तुम्हारी परेशानी और कोई भी कष्ट भगवान दूर कर देंगे और तुम किसी प्रकार की टेंशन नही ले पाओगे।।
11. हर अच्छे और बुरे वक्त में धन्यवाद करो भगवान का।। बहुत कुछ सिख जाओगे
12. किसी को भगवान के बारे में कुछ सिखाने से पहले ये सोचे कि आप भी उस बात का अमल करते है या नही।।
13. किसी को उपदेश देने से पहले सोचे आपके परिवार में वैसी शांति है जो दूसरों को सिखाने जा रहे है।
14.चर्चा करनी है भगवान की करो , बेवजह किसी की निंदा नही करो।।
15.हा बस पंडाल में जाकर बैठ जाने को भक्ति नही कहते बल्कि एक एक शब्द पर ध्यान देने को भक्ति कहते हैं।।
16. प्रार्थना एक ऐसा माध्यम है जिससे बड़े से बड़े कष्ट तल जाते है।।
17. भगवान की चर्चा करने को भी भक्ति कहते है ,सत्संग कहते है ये नही की कोई महात्मा हमे कुछ बताये या कथा करे वही सत्संग है।। नही ऐसा कुछ नही।।
18. भगवान की वाइब्रेशन को अपने अंदर महसूस करो , किसी बी समय कहि भी ,किसी भी स्थिति में किसी भी स्थान पर। जहां से याद करो गे वही भगवान है और आएंगे।।
19. कहि जाने की जरूरत नही तुम जहां हो भगवान उसी ओर है, कहि नही घूमने की जरूरत, बस भाव से याद करो भगवान कहि भी आएंगे।।
20. भगवान अपने बच्चो के लिए ओर भक्त के लिए कुछ भी करने को तैयार है। बस थोड़ा भाव से भगवान को याद कर के देखो।
21. जितनी मर्जी किताबे पढ़ लो एक बात यही है कि भगवान भाव के भूखे है केवल।।
22.दान उनको करो जिनको दान की जरूरत है उनको नही जिनके घर पहले ही भरे पड़े हैं।।
23.भेड़ चाल में नही चलो बल्कि कोई परिवार का सदस्य या मित्र गलत दान या भक्ति पर जा रहा है उनकी हेल्प करो, रास्ता दिखाओ।। दुनिया की बात पर मत चलो ,बल्कि तुम दुनिया को एक तरफ रख कर भगवान के मार्ग पर भगवान का साथ लेकर चलो।।
24. भगवान की वाइब्रेशन को महसूस कर के बस जैसे जैसे अन्दर से आवाज़ आती रहे चलते जाओ।।
25. अभी से स्टार्ट करो कुछ समय लगेगा , महीने भी या कुछ साल भी भगवान को पाने के लिए क्योकि अब तक ना जाने या अनजाने में पाप तुमसे हुए है पहले को खत्म होंगे ,भगवान के नाम लेने से उसके बाद जब भगवान मिलेंगे तो नई जिंदगी स्टार्ट होगी।
26. एक टाइम रखो की भगवान से अकेले में बात करने का कहि भी बैठ कर ,किसी भी जगह बस भाव से केवल।। कोई सामग्री की जरूरत नही , किसी प्रकार का ढोंग नही ,केवल भाव की जरूरत है।।
27. भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नही।।
28.विश्वास करना सीखो भगवान पर।। हर स्तिथि में।।
29. ।।आरम्भ भी वही है और अनन्त भी।।
।।जन्म भी वही है और मृत्यु भी।।
।।सुख भी वही है और दुख भी।।
।।वो देव ही नही महादेव है।।
30.किसी भी पाखण्ड या अंध विश्वास में न पड़े , जो भागये में लिखा है वही मिलेगा न उससे ज्यादा या उससे कम।। बस मेहनत करते जाओ और कर्म भी , फल की इच्छा बिना रखे।।
।।जय श्री राम।।

 **********************
       *"जय श्री कृष्ण"*
           *"राधे राधे"*
 **********************
💝💝💝🌹💝💝💝

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूजा करते समय यह चीज गिर जाए तो समझो साक्षात साईं भगवान खड़े हैं पास विशेष संकेत

 जय साईं राम स्वागत है आप सभी का आपके अपने चैनल पर तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम सभी बाबा को प्रतिमा पर मूर्ति पर माला चढ़ाते हैं घर की ...